HomeUttarakhandAlmoraग्रीन और ओरेंज जोन में बसों की तर्ज पर शुरू करें टैक्सी...

ग्रीन और ओरेंज जोन में बसों की तर्ज पर शुरू करें टैक्सी संचालन, खत्म हो प्रशासन से पूर्व अनुमति की बाध्यता : उक्रांद

अल्मोड़ा। आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे उत्तराखण्ड क्रांति दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी व जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने सरकार से मांग की है कि बसों की तरह टैक्सीयों को भी क्षमता से आधी सवारी ले जाने की अनुमति दी जाए। उक्रांद नेताओ ने अपने ब्यान में कहा है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण मे ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में परिवहन सुविधा स्वीकृत सीटों से आधी सीटों के साथ बसों को चलाने की अनुमति तो दी, किन्तु टैक्सी गाड़ियों को केवल दो सवारी ही ले जाने की अनुमति प्रदान की है। परिवहन सुविधा बहाल किये जाने के बाबजूद स्पष्ट दिशा—निर्देशों के अभाव मे न तो बसों का संचालन शुरू हो पाया है और न ही सर्व सुलभ टैक्सी सुविधा संचालित हो पा रही है। जिस कारण टैक्सी संचालकों को दो सवारी बैठाने के बावजूद पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की अनुमति दिखाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं दो सवारियों को लाने—ले जाने मे टैक्सी संचालकों को न तो कोई लाभ है और न ही यात्रियों को। ऐसे आधे—अधूरे आदेशों से जहां यात्रियों को मजबूरी में ज्यादा पैसे देकर टैक्सी को बुक करके ही ले जाना पड़ रहा है, वहीं जिला प्रशासन की अनुमति का अड़ंगा भी झेलना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उक्रांद नेताओं ने कहा है कि न केवल बसों का संचालन अविलम्ब शुरू किया जाए, बल्कि टैक्सी गाड़ियों, कार में तीन व बोलेरो, महिन्द्रा जैसी गाड़ियों मे पांच यात्रियों को ले जाने व लाने की अनुमति बिना जिला प्रशासन की अतिरिक्त अनुमति के बिना चलाने हेतु सीधे शासनादेश जारी किया जाय। जिससे लॉक डाउन के चलते आर्थिक व मानसिक रूप से बेहद दबाब मे आयी जनता को कुछ राहत मिल सके। उक्रांद नेताओं ने ग्रीन व ऑरेन्ज जोन में उक्त सुविधाओं के साथ अन्तर्जनपदीय परिवहन सुविधा भी दिए जाने की मांग की है।

हमारे टैलीग्राम चैनल से जुड़ें, यह रहा लिंक —

https://t.me/cnemedia

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments