HomeUttarakhandBageshwarअल्मोड़ा-बागेश्वर के लोकसभा कार्डिनेटर बने विनोद

अल्मोड़ा-बागेश्वर के लोकसभा कार्डिनेटर बने विनोद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता विनोद पाठक को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले का लोकसभा कार्डिनेटर नियुक्त किया है। उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पाठक ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए काम होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने पाठक को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले का कार्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्हें बेहतर समन्वय बनाने को कहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। पाठक का जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए कार्यकर्ताआंे को पूरी ताकत के साथ काम करना है। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़िया, ललित बिष्ट, किशन कठायत, सुनील भंडारी, रुद्रा, किशन गिरी, मुन्ना पांडे, हरीश ऐठानी, देवेंद्र परिहार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments