तेजपाल नेगी
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। आज पूरा दिन जिस लाल रंग के सांप की तस्चीरों को ले कर हल्द्वानी का सोशल मीडिया अटकलों से अटा पड़ा था, शाम ढलते- ढलते उसकी हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आ गई।


दरअसल आईएफएस कुंदन कुुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट में इस बात का खुलासा किया है की हल्द्वानी के पास जिस लाल रंग के सांप को रेस्क्यू किया गया है। लगभग विलुप्त हो चुकी प्रजाति का है। इस सांप को रेड कोरल कुकरी सांप कहा जाता है। यह सांप भारत में ही सबसे पहले 1936 में देखा गया था। तब यह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दिखा था। तभी से इसका नाम जूलोजिकल नाम ओलिगोडन खेरियंसीज पड़ा। आईएफएस कुंदन ने यह नहीं बताया की हल्द्वानी में यह सांप कहां मिला। अलबत्ता उन्होने सांप और हेलमेट लगाये सांप पकड़ते एक शख्स की फोटो जरूर ट्वीट की है।

ADVERTISEMENTS

