HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सड़क के लिए ग्रामीणों अनिश्चितकालीन धरना जारी, सड़क के इंतजार...

Bageshwar News: सड़क के लिए ग्रामीणों अनिश्चितकालीन धरना जारी, सड़क के इंतजार में बीत गए वर्षों, अब धैर्य दे गया जवाब

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गैर सकीड़ा मोटरमार्ग का निर्माण चार साल बाद भी शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क के लिए कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कयदि उनकी मांगों को दरकिनार किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला बाद में धरने में बैठ गए।

ग्रामीणों ने बताया खांकर से गैर सकीड़ा के लिए तीन किमी मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। खांकर के सरपंच ने गांव की वन पंचायत से सड़क बनाने को अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया था। इस पत्र के आधार पर सड़क की विभागीय, भू वैज्ञानिक सर्वे कराई और वन विभाग ने कटान वाले पेड़ों का छपान भी कर लिया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यहां विक्रम कुमार, अजय कुमार, महेश चंद्र, मनीष कुमार, धीरज कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश चंद्र, संजय कुमार, मोहन लाल, राजेंद्र, गिरीश लाल, परुली देवी, मालती देवी, खीमा देवी, सीमा देवी आदि रहे।

अन्य खबरें

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी कांवड़ यात्रा रद्द

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त, आदेश जारी

Uttarakhand Corona Update : आज चार जिलों में एक भी केस नहीं, 44 नए मामले

हल्द्वानी : जिलाधिकारी गर्ब्याल ने जारी की 20 जुलाई तक लागू कोविड कर्फ्यू की SOP

Uttarakhand : वन दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BIG BREAKING: बैजनाथ का युवक बुलट समेत चमोली के लोल्टी गधेरे में बहा और मौत, थराली से आ रहा था गरुड़

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments