HomeUttarakhandNainitalक्वारंटीन सेंटर में विवाद : ग्राम प्रधान ने लगाया अभद्रता का आरोप,...

क्वारंटीन सेंटर में विवाद : ग्राम प्रधान ने लगाया अभद्रता का आरोप, चौकी प्रभारी को दी लिखित शिकायत

गरमपानी। यहां ग्राम पंचायत गंगोरी के आंगनबाड़ी केंद्र में मनरसा के एक व्यक्ति को कोरंटाइन किये जाने के दौरान अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह नेगी ने इस आशय की लिखित शिकायत चौकी प्रभारी खैरना (गरमपानी) को दी है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने झूठी अफवाह फैलाकर भीड़ एकत्रित की। इस दौरान लोगों ने कई घंटों तक उत्पात मचाया और उनके साथ गाली—गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हालत यह थी कि यह भड़के हुए लोग पथराव करने पर भी उतारू हो गये। इस बीच प्रशासन की मदद से ही वह सकुशल सड़क मार्ग तक पहुंच सके। उन्होंने पुलिस से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि इस घटना के साक्षी वहां कोरंटाइन किए गये तमाम युवक हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments