बालिका वधू में ‘दादी सा’ का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

0
मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (फाइल फोटो)

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सुरेखा सीकरी का शुक्रवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं।


ADVERTISEMENTS

सुरेखा सीकरी के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। अभिनेत्री दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

सुरेखा सीकरी ने बधाई हो में दादी के किरदार से जमकर सुर्खियां बटोरी थीं और दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने बालिका वधू में दादी सा का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया था।

सुरेखा सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था और उनका बचपन अल्मोढ़ा और नैनीताल में बीता। उनके पिता एयरफोर्स में थे और मां शिक्षक थीं। वह 1971 में सुरेखी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पास आउट हुई थीं। उन्होंने मुंबई जाने से पहले लंबे समय तक एनएसडी के साथ काम किया। उन्हें 1989 में संगीत नाटक अकेडमी अवार्ड से भी नवाजा गया था।

Breaking : हल्द्वानी—अल्मोड़ा एनएच पर कार—ट्रक की जोरदार भिडंत, दो घायल हल्द्वानी रेफर, एक की हालत नाजुक

सुरेखा सीकरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 की फिल्म किस्सा कुर्सी से की थी। उन्हें तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

उत्तराखंड में दौड़ा “फ्री बिजली” का करंट ! आप के बाद अब भाजपा—कांग्रेस की भी मुफ्त बिजली देने घोषणा, उत्तराखंड कैबिनेट में प्रस्ताव पेश करने की तैयारी

अन्य खबरें

हल्दूचौड़ : मकान की छत गिरने से दो मजदूर दबे, एक की दर्दनाक मौत, एक घायल

Haldwani : वहशी देवर ने अकेला पा भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, नहाते वक्त की वीडियो भी बनाई, कोतवाली में मामला दर्ज

Big Breaking – भयानक हादसा : कुएं में गिरे बालक को बचाने के प्रयास में 04 पुलिस कर्मियों, एक ट्रेक्टर सहित 35 लोग कुएं में गिरे, चार की मौत, बचाव कार्य लगातार जारी….

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें