HomeAccidentउत्तरकाशी: प्रशासन ने जारी की मृतकों की सूची, अल्मोड़ा निवासी परिचालक की...

उत्तरकाशी: प्रशासन ने जारी की मृतकों की सूची, अल्मोड़ा निवासी परिचालक की भी मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड घूमने आये मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से मारे गये 26 लोगों और चार घायलों की प्रशासन ने आज सूची जारी की है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम करीब 07 बजे उत्तरकाशी जिले के यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा रिखाऊ खड्ड के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस (UK04PA-1541) 250 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस के सभी यात्री पन्ना मध्य प्रदेश के निवासी हैं। बस में कुल 30 लोग (28 तीर्थयात्री 1-1 चालक परिचालक) सवार थे। जिनमें से 26 की मौत हुई है। चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह 25 शवों को दो बसों से जौलीग्रांट लाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम किया जायेगा। जबकि एक का शव अभी डामटा में रखा गया है। उसका परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब डेढ़ बजे तक मृतक और घायलों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

दुर्घटना में घायलों का विवरण –

1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष
2- हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष (चालक)
3- हकिराजा पुत्र उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
4- राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष।

Uttarakhand Board Result 2022: आज शाम जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट

दुर्घटना में मृतकों का विवरण-

1- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
2- मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष
3- हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष
4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष
5- अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
6- राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष
7- रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष
8- गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष
9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष
10- शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
11- जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष
12- जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष
13- बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष
14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष
15- सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
16- सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
17- बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष
18- चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
19- सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
20- करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
21- हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष
22- शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष
23- राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
24- दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष
26- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो. नैनी जिला अल्मोड़ा उम्र 29 वर्ष (परिचालक)

सभी तीर्थ यात्रियों के शव को जौलीग्रान्ट भेज दिया गया है, परिचालक विक्रम बोरा का शव सीएचसी नौगांव मोर्चरी में रखा गया है। उसके परिजन वहां आ रहे हैं। यहीं शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया जाना है। सभी घायलों का उपचार मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा है। जिनके स्वास्थ्य में अभी सुधार है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments