HomeUttarakhandHaridwarउत्तराखंड : शादी समारोह में चाचा ने की हर्ष फायरिंग, भतीजे की...

उत्तराखंड : शादी समारोह में चाचा ने की हर्ष फायरिंग, भतीजे की मौत

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने गोली चलाई मृतक किशोर उसी का भतीजा था। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों में मंगलवार देर रात एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

फायरिंग में 14 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस व्यक्ति ने गोली चलाई मृतक परमजीत उसी का भतीजा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक परमजीत के घर के पड़ोस में ही में रहता है, वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इधर थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

औचक निरीक्षण पर सीएचसी गरमपानी पहुंची डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments