उत्तराखंड : Just Dial से चलता था सेक्स रैकेट, चार लड़कियों समेत तीन युवक गिरफ्तार

0
राजधानी देहरादून में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत चार गिरफ्तार
सांकेतिक फोटो

हरिद्वार। उत्तराखंड में देह व्यापार बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन कई मामले सामने आ रहे है। यहां हरिद्वार की पाश कॉलोनी गोविंदपुरी के एक होटल में एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (SOG and Anti Human Trafficking Cell) की टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट (sex racket) का भंडाफोड़ किया है। होटल में बाहर से बुलाई गई चार लड़कियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।


ADVERTISEMENTS

Just Dial से संचालित किया जा रहा था नेटवर्क
खास बात यह है कि यह सारा नेटवर्क जस्ट डायल (Just Dial) के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। एक पूरा होटल लीज पर लेकर रैकेट संचालित हो रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी स्थित होटल पर छापेमारी की।

चार लड़कियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया
मामले में होटल से ही रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार लड़कियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पेड़ में लटकी मिली महिला की लाश, पीठ पर था मृत मासूम

उत्तराखंड ब्रेकिंग : Just Dial से चलता था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़ – चार लड़कियों समेत तीन युवक गिरफ्तार

अयोध्या के संत को ताजमहल में प्रवेश से रोका, जानिए क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENTS