HomeUttarakhandDehradunUttarakhand School News : इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Uttarakhand School News : इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS

Dehradun School News | जिलाधिकारी सोनिका ने भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 14 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल सोमवार को देहरादून जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। Uttarakhand School News

जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 एवं 14 अगस्त 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतएव, जनपद समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 14.08.2023 को बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। नीचे देखें आदेश… Uttarakhand School News

उत्तराखंड (गजब) : मुर्गी फार्म में ना अंडा मिला ना मुर्गी, बनती थी कच्ची शराब Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments