Uttarakhand : स्कूल बस खाई में जा गिरी – चीड़ के पेड़ ने बचाई जान, दो बच्चे घायल

0
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Uttarakhand | हादसे की खबर पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से सामने आई है, यहां मंगलवार सुबह चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।


ADVERTISEMENTS

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS