उत्तराखंड : 21 और 22 जुलाई को इन जिलों में मौसम का रेड अलर्ट

0
उत्तराखंड : 21 और 22 जुलाई को इन जिलों में मौसम का रेड अलर्ट

देहरादून | आज शनिवार को चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर येलो, ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

21 और 22 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और हरिद्वार में येलो अलर्ट व पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जबकि चंपावत, नैनीताल व उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। 23 और 24 जुलाई को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी दी।

उत्तराखंड : स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

ADVERTISEMENTS