उत्तराखंड : समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

0
उत्तराखंड : समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती

Uttarakhand Job | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है।


ADVERTISEMENTS

इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्टूबर अंतिम तिथि है। आवेदन में संशोधन के लिए 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।

परीक्षा शुल्क और आयु सीमा

परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा। जबकि अपर निजी सचिव व आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष और ग्रेजुएट होना जरूरी है। वैयक्तिक सहायक के लिए 18 से 42 वर्ष और इंटर पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग भी जरूरी है। विभागों की रिक्तियों के हिसाब से शैक्षिक अर्हता के अलग मानक हैं। विज्ञापन में पदों के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है। सभी पदों के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है। पदों का आरक्षण विवरण भी विज्ञापन में शामिल किया गया है।

विस्त्रत विज्ञापन Click Now

UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

ADVERTISEMENTS