HomeUttarakhandउत्तराखंड : बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, महिला...

उत्तराखंड : बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, महिला तीर्थयात्री की भी गई जान

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी समाचार | यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट में रविवार को भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल 37 वर्षीय चमन सिंह तोमर निवासी बानसू लखवाड़ और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे। वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बोल्डर की चपेट में आने से चमन सिंह घायल हो गए। पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सूचना दी गई है।

उत्तराखण्ड पुलिस परिवार ने जताया शोक

कानि. चमन तोमर पुत्र स्व. रतन तोमर वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, जो ग्राम बानसू थाना व तहसील कालसी जनपद देहरादून के मूल निवासी थे। पूरा उत्तराखण्ड पुलिस परिवार शोक संतप्त है। भगवान दिंवगत की आत्मा को शांति प्रदान करें।

उत्तराखंड के आठ जिलों में IMD का ‘रेड’ अलर्ट Click Now

हृदयगति रुकने से महिला तीर्थयात्री की मौत

वहीं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला तीर्थयात्री की भी रविवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। महिला को पीएचसी जानकीचट्टी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे 73 वर्षीय मीनाक्षी मसाले पत्नी वावसो विठोवा मसाले निवासी ग्राम इमगोड़ा पाटिलनगर जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र की जानकीचट्टी पार्किंग में अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे परिजन तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी ले गए जहां डॉक्टरों महिला की हृदयगति रुकने से मौत होना बताया।

गंगाजल के फायदे | Benefits of Gangajal | Gangajal Ke FaydeClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments