HomeUttarakhandAlmoraनहीं बना सपनों का उत्तराखंड, मूलभूत समस्याओं को सुलझाने में नाकाम रही...

नहीं बना सपनों का उत्तराखंड, मूलभूत समस्याओं को सुलझाने में नाकाम रही सरकारें

  • राज्य स्थापना दिवस पर उलोवा की बैठक
  • सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड लोक वाहिनी की राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाने पर अफसोस जाहिर किया गया। राज्य की मूलभूत समस्याओं को सुलझाने में अब तक आई तमाम सरकारों को नाकामयाब बताया गया।

ADVERTISEMENTSAd

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभी भी राज्य आंदोनलकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड नहीं बना है। यह तभी बनेगा जब राज्य के स्थानीय दलो की सरकार बनेगी। एडवोकेट जगत रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि अपने 20 वर्षों के कार्यकाल मे राष्ट्रीय दलों की सरकारें, राजधानी, स्थाई निवास, भू—कानून व भूमि बन्दोबस्त, वनाधिकार कानून, पंचायत सुधार जैसी मूलभूत समस्याओं को सुलझाने में नाकाम रही है। गैरसैंण राजधानी, राज्य आन्दोलन की मूल अवधारणा थी, जिसे गंम्भीरता से नही लिया जा रहा है। राज्य की सड़कों का अवैज्ञानिक कटान कर पहाड़ो को कमजोर किया जा रहा है। पहाड़ों की लाइफ लाईन सड़कों की हालत खराब है। उलोवा ने लोगों को स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए स्थानीय राजनैतिक दलों को मजबूत करने की अपील की। बैठक को वाहनी के उपाध्यक्ष जंग बहादूर थापा, कुणाल तिवारी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, हारिस मुहम्मद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर गिरीश तिवारी गिर्दा के जनगीत भी गाये गये तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments