‘प्यार में उम्र नहीं देखते’ 21 साल के दूल्हे ने 52 साल की महिला से की शादी

21 का दूल्हा 52 की दुल्हन वायरल | कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। इतना अंधा कि 21 साल के लड़के ने 52 साल…

‘प्यार में उम्र नहीं देखते’ 21 साल के दूल्हे ने 52 साल की दुल्हन से की शादी

21 का दूल्हा 52 की दुल्हन वायरल | कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। इतना अंधा कि 21 साल के लड़के ने 52 साल की महिला से ब्याह रचा लिया। लड़के का कहना है कि वह उससे बेपनाह मोहब्बत करता है। वहीं, दुल्हन का कहना है कि अब जाकर उसे सच्चा प्यार मिला। कपल के मुताबिक, दोनों तीन साल से रिलेशन में थे। प्यार को परवान चढ़ाने के बाद दोनों ने शादी कर ली। सोशल मीडिया पर अब इस अनोखी प्रेमी कहानी के खूब चर्चे हैं। फेसबुक पर कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि 21 साल का दूल्हा वेडिंग स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ खड़ा है। दोनों ने अपने-अपने गले में माला पहन रखी है। उनके पीछे आप वो महाराजा चेयर देख सकते हैं। इस दौरान न्यू कपल का वीडियो बनाते हुए एक शख्स लड़के से पूछता है- आप दोनों ने शादी कर ली? लड़का कहता है- हां। फिर शख्स लड़के से उसकी उम्र पूछता है। जिस पर लड़का कहता है- मेरी उम्र 21 साल है और जिससे शादी की है वो 52 की है। इसके बाद प्यार में डूबा ये लड़का जो कुछ भी कहता है, वो आप खुद इस वीडियो में देख लीजिए।

Video Credit Source: Facebook/Amit Chaturvedi

अमित चतुर्वेदी नाम के फेसबुक यूजर ने जैसे ही अपने अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया, झट से वायरल हो गया। यूजर ने तंज कसते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘और इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारम्भ हुआ’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक 70 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में जानने के बाद लोग जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं। एक यूजर का कहना है, लड़का पढ़ा-लिखा मालूम पड़ता है। लगता है कि आंटी से प्रॉपर्टी के चक्कर में शादी की है। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, बस अब यही देखना-सुनना बाकी रह गया था। एक अन्य यूजर ने लिखा है, मुझे तो ये फेक वीडियो लग रहा है, बाकी सच्चाई जो भी हो।

उत्तराखंड : नितिन गुसाईं बनेंगे Indian Coast Guard में असिस्टेंड कमांडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *