HomeBreaking Newsउत्तराखंड : रेस्टोरेंट में दिखा विशाल किंग कोबरा (King cobra), उड़ गए...

उत्तराखंड : रेस्टोरेंट में दिखा विशाल किंग कोबरा (King cobra), उड़ गए होश

📌 वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

ADVERTISEMENTSAd Ad

CNE DESK UTTARAKHAND/पर्यटन सीजन के दौरान यहां मसूरी के एक रेस्टोरेंट में किंग कोबरा (King cobra) मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का सकुशल रेस्क्यू कर जंगल छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि सर्प विशेषज्ञों के मुताबिक इन दिनों किंग कोबरा (King cobra) का प्रजनन काल चल रहा है। नर और मादा सर्प एक—दूसरे की तलाश में इधर—उधर भटकते हैं। इस दौरान वह कई बार लोगों के घरों, दुकानों, होटलों आदि में भी दाखिल हो जाते हैं।

आज यहां देहरादून—मसूरी मार्ग पर कोल्हूखेत के निकट एक रेस्टोरेंट में किंग कोबरा दाखिल हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस सांप को पकड़ने में प्रशिक्षित वन कर्मियों को भी काफी समय लग गया।

हालांकि सफलतापूर्वक सांप का रेस्क्यू कर उसे उसके असली घर जंगल में छोड़ दिया गया। यह किंग कोबरा रेस्टोरेंट के वॉशरूम में घुसा हुआ था। इधर डीएफओ मसूरी आशुतोष सिंह (DFO Mussoorie Ashutosh Singh) के अनुसार किंग कोबरा सर्प (King Cobra) के प्रजनन काल के चलते आम लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि विशाल किंग कोबरा अब यदा—कदा उत्तराखंड में दिखने लगे हैं। यहां तक कि पहाड़ों में भी इन्हें देखा गया है।

Click To Read – इस सनकी ने तो किंग कोबरा की ले ली किस

जानिए कितना खतरनाक है किंग कोबरा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments