अल्मोड़ा : शादी के बाद पहली बार मायके आई बिटिया ने फांसी लगा दे दी जान

📌 परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस सोमेश्वर के ढौनीगाड़ क्षेत्र में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।…

शादी के बाद पहली बार मायके आई बिटिया ने फांसी लगा दे दी जान

📌 परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

सोमेश्वर के ढौनीगाड़ क्षेत्र में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का कुछ दिन पूर्व ही मुरादाबाद के एक लड़के से विवाह हुआ था।

बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय मनीषा निवासी नाग गांव का विवाह बीती 10 मई को मुरादाबाद के रहने वाले नंदन सिंह के साथ हुआ था।

वह एक दिन पूर्व ही अपने पति के साथ मुरादाबाद से गांव आई थी। परिजन मायके पहुंची बिटिया के स्वागत में जुटे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

गत रात्रि नव विवाहिता मनीषा ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगा जान दे दी। जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलता पाया तो उनके होश फख्ता हो गये। तुरत—फुरत में उसे उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के अनुसार इस हादसे की पुलिस को शुक्रवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। तहसीलदार खुशबू पांडे की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। मृतका के पिता घर में ही किसानी करते हैं। मृतका की एक छोटी बहिन और नाबालिग भाई है।

रेस्टोरेंट में दिखा विशाल किंग कोबरा, उड़ गए होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *