HomeUttarakhandAlmoraवैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा उत्तराखंड: धामी

वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा उत्तराखंड: धामी

➤ मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के राजकीय महाविद्यालय दन्या के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया
➤ जनसभा को संबोधित किया, कई घोषणाएं की और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। साथ ही उत्तराखंड भी तेजी से प्र​गति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धामी रविवार को जनपद भ्रमण के तहत दन्या पहुंचे, जहां उन्होंने 495.88 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया। इसके बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी कीं।

जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत दन्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त क्षेत्रों का समेकित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा केदारखंड और मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक राज्य में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के माध्यम से वहां विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तुष्टिकरण की राजनीति के कारण मंदिरों के विकास कार्यों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के तहत मेलों और स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान दी जा रही है, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य (मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट) बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। सीएम बोले कि कट्टरवादी ताकतों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की गई है। अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई तथा ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से पाखंड फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जोड़ी उत्तराखंड के विकास के लिए तन मन से जुटी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार प्रदेश का समग्र विकास कर रही है। कहा कि हमारा उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा। इस मौके पर जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह महरा ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित करीब 40 प्रस्तावों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावों का परीक्षण कर अधिकांश मांगों को विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
दन्या में सीएम की मुख्य घोषणाएं

➤ शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।
➤ चमतोला खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।
➤ राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबांज में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
➤ जीआईसी गरुड़ाबांज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
➤ प्रेम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
➤ खेती जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग बनाया जाएगा।
➤ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी का उच्चीकरण किया जाएगा।
सीएम ने किया कथा श्रवण

जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग करते हुए कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments