HomeUttarakhandAlmoraडा. नरेंद्र कुमार बने संयुक्त निदेशक उद्यान, प्रमोशन पर अल्मोड़ा से विदा

डा. नरेंद्र कुमार बने संयुक्त निदेशक उद्यान, प्रमोशन पर अल्मोड़ा से विदा

➤ स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई, अब कंचन शाही ने संभाला मुख्य उद्यान अधिकारी का कार्यभार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार का पदोन्नति पर तबादला हो गया है। उनकी पदोन्नति संयुक्त निदेशक उद्यान के पद पर हुई है। यहां उनकी जगह अब कंचन शाही ने मुख्य उद्यान अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। यहां बीते शनिवार को उद्यान कार्यालय में डा. नरेंद्र कुमार को पूरे स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी।

विदाई कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य उद्यान अधिकारी कंचन शाही, अपर उद्यान अधिकारी गौरी दत्त जोशी, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक किशन सिंह बिष्ट व अस्मिता जलाल आदि ने अपने विचार रखते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र ने सदैव टीम भावना से विभागीय कार्यों को अंजाम दिया। इस मौके पर उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएं प्रदान की गईं। वहीं विदाई लेते हुए डा. नरेंद्र ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर नवागंतुक मुख्य उद्यान अधिकारी कंचन शाही का स्टाफ की तरफ से अभिनंदन किया गया। विदाई कार्यक्रम में डा. नरेंद्र कुमार को स्टाफ की ओर प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन अपर उद्यान अधिकारी गौरी दत्त जोशी ने किया। कार्यक्रम में ज्योति प्रकाश अलमिया, नारायण सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, दीपक आर्य, आकाश तिवारी, रेखा तिवारी, अंजना आर्य, मंजू पाठक, प्रतीक नयाल, अविनाश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments