HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: युवा कांग्रेस ने सीएम के दन्या पहुंचने पर किया विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस ने सीएम के दन्या पहुंचने पर किया विरोध प्रदर्शन

➤ काले झंडों के साथ पहुंचे युकां कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दन्या पहुंचने पर काले झंडे दिखाए और विरोधी नारे लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने युकांईयों को रोकते हुए कुछ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले​ लिया।

बेरोजगारी, पेपर लीक मामलों, भर्ती घोटालों, शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, खराब सड़क व्यवस्था और महिला अपराधों आदि को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। इन्हीं मुद्दों को लेकर युकां कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज किया और सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि सरकार युवाओं के सवालों से घबरा चुकी है। उन्होंने कहा कि रोजगार व भर्ती से जुड़े मुद्दे उठाने वाले युवाओं को गिरफ्तार कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी जायज मांगें उठाते रहेंगे और युकां जनजागरण अभियान व आंदोलन जारी रखेगी। युकां के जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मलारा के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम फर्त्याल, प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष राजकमल, प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट, गोलू सतवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष कपिल बहुगुणा, हरीश राम, भगवान सिंह, पंकज सिंह, प्रधान दिनेश पांडेय, गिरीश जोशी, सूरज मेहरा, करन बड़वाल, हर्षिता बड़वाल व नेहा बड़वाल आदि कई युकां कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments