HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां आधी रात को चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां आधी रात को चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, तीन गंभीर

बाजपुर। उत्तराखंड के Udham Singh Nagar जिले के बाजपुर (Bajpur) में मंगलवार की आधी रात को बवाल हो गया। यहां पिपलिया गांव में एक स्टोन क्रशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां तड़तड़ाईं। वारदात में एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अस्पताल पहुंचे एएसपी चंद्र मोहन सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

ADVERTISEMENTSAd

स्टोन क्रशर के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह उर्फ जंटू पुत्र हारकेवल सिंह का पिपलिया गांव निवासी नेत्र प्रकाश शर्मा के साथ पाल ग्रिड स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच चेक देने के लिए बुलाए जाने पर तजिंदर अपने साथी ग्राम बग्गी फार्म मिलकखानम रामपुर (उत्तर-प्रदेश) निवासी कुलवंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, बिराहा फार्म बाजपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोहित अग्रवाल पुत्र भगवान दास आदि के साथ आधी रात को नेत्र प्रकाश के आवास पर पहुंच गए।

घर पर बुलाकर बरसाईं गोलियां
आरोप है कि जैसे हो डोर बेल बजाई घर के अंदर से तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तजिंदर सिंह, मोहित व हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वारदात के बाद से तनाव का माहौल
घटना की जानकारी मिलने पर तजिंदर पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया है। आधी रात को ही सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी पर सरकारी अस्पताल पहुंचे एएसपी काशीपुर चंद्र मोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की। तजिंदर की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments