HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग, Murder : यहां पूर्व पार्षद की घर के बाहर हत्या,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग, Murder : यहां पूर्व पार्षद की घर के बाहर हत्या, भीड़ जमा

US Nagar News

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व पार्षद की उनके घर के पास ही एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी लगभग 56 वर्षीय पूर्व पार्षद विपिन शर्मा पप्पी की बुधवार की शाम को एक व्यक्ति ने उनके घर के पास ही फावड़े से काटकर हत्या (Murder) कर दी।

बताया जा रहा है हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आरोपी का नाम टेक चंद बताया जा रहा है और वह सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी। विभिन्न पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है विपिन शर्मा पप्पी पूर्व में नगर निगम पार्षद रह चुके हैं। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

तीन दिन से लापता है विवाहिता, गुमशुदगी दर्ज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments