सीएनई रिपोर्टर

देखिए पूरा VIDEO

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए चल रहा मतदान जारी है। वहीं किच्छा में मतदान की लाइन में लगे एक बुजुर्ग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वहीं भीमताल में भी मतदान कर्मी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा में इसरार अली 68 वर्ष पुत्र सुक्कन अली निवासी वार्ड नंबर 8 आज सोमवार दोपहर अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर गए थे। वह यहां मतदान की लाइन लगे थे अचानक बेहोश होकर गिर गये। वहीं भीमताल में रिखाकोट बूथ पर तैनात एक मतदान कर्मी को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद एंबूलेंस बुला उन्हें अस्पताल भर्ती कर दिया गया है।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक ने बूथ में जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म डाली, मुकदमा दर्ज
ग्रामीण को घर के आंगन से उठा ले गया आदमख़ोर, 03 किमी दूर मिला क्षत—विक्षत शव
उत्तराखंड ब्रेकिंग : युवक ने मतदान करते हुए अपनी फोटो कर दी वायरल, मुकदमा दर्ज
नैनीताल जिले में 1 बजे तक 35.21% मतदान, लालकुआं-हल्द्वानी का जानें ताजा अपडेट

