HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड ब्रेकिंग : 14 PCS अधिकारियों को दीपावली का तोहफा, प्रमोशन

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 14 PCS अधिकारियों को दीपावली का तोहफा, प्रमोशन

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में 2017 बैच के 14 पी.सी.एस. अधिारियों को दीपावली का गिफ्ट मिला है। आदेश जारी होने के बाद अधिकारियों के परिवार में हर्ष का माहौल है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसाार उत्तराखंड शासन ने बुधवार देर शाम 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन देने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। बताना चाहेंगे कि पूर्व में 10 PCS अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे से 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नति मिली थी। इसके बाद से ही 6600 ग्रेड पे पर कई पद खाली चल रहे थे। ऐसे में उत्तराखंड शासन इन पदों पर प्रमोशन किए जाने की तैयारी कर रहा था. इस तरह शासन ने 2017 बैच के सभी 14 PCS को प्रमोशन का लाभ दे दिया है।

इन पीसीएस अफसरों को मिला प्रमोशन

दीपावली से ठीक 1 दिन पहले 2017 बैच के सभी 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। साल 2017 बैच में सभी सीधी भर्ती के अफसर हैं। साल 2017 में जिन पीसीएस अफसरों के प्रमोशन 6600 ग्रेड पे के लिए पेंडिंग थे, उनमें PCS अफसर अभय प्रताप सिंह, आकाश जोशी, शिप्रा जोशी, अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, अजयवीर सिंह, योगेश सिंह, राहुल शाह, बुशरा अंसारी, तुषार सैनी, रविन्द्र सिंह जुवांठा, मोनिका, सुधीर कुमार और मनीष बिष्ट के नाम शामिल हैं।

शासन स्तर पर काफी दिनों से इन पदों पर पदोन्नति के लिए होमवर्क कर रहा था। इसके लिए कार्मिक विभाग जरूरी औपचारिकताओं को काफी दिनों से फाइल में पूरा कर रहा था। ऐसे में सभी औपचारिकताएं पूरी होने और अंतिम अनुमोदन मिलने के बाद शासन ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया। शासन में अपर सचिव कार्मिक रीना जोशी के हस्ताक्षर से प्रमोशन से जुड़ा आदेश जारी हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments