HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : शक्ति नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत

उत्तराखंड : शक्ति नहर में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत

देहरादून | शक्ति नहर में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सेपियंस स्कूल का छात्र था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य वर्धन पैन्यूली (17) पुत्र संजय पैन्यूली निवासी सरस्वती विहार डाकपत्थर गेंद खोजने शक्ति नहर किनारे गया हुआ था। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद शक्ति नहर में जा गिरी थी। आदित्य को आशंका थी कि गेंद झाड़ियों में फंसी है। जिसके चलते वह रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक दोस्त के साथ शक्ति नहर की ढाल पर गेंद खोजने लगा।

इस बीच पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा। सड़क पर खड़ा उसका दोस्त मदद के लिए लोगों को बुलाने चला गया। इस दौरान आदित्य वर्धन नहर के तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई एसडीआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। लापता छात्र की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शाम करीब सवा चार बजे उसका शव ढकरानी पॉवर हाउस से बरामद हो गया।

उपजिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से घर में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई बहनों में बड़ा था। उसकी मौत से हर कोई स्तब्ध है। मृतक के पिता पुजारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments