Breaking NewsUdham Singh NagarUttarakhand
उधम सिंह नगर (बड़ी खबर) : स्कूल बस ने 6 महिलाओं को कुचला; एक की मौत; पांच घायल

Uttarakhand News | उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर में एलायंस कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस ने 6 महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि स्कूल का ड्राइवर भी बेहोश हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं से लौटते समय वो स्कूल बस की चपेट में आ गई। घटना आज मंगलवार की है। खबर अपडेट की जा रही है….