उत्तराखंड के इंजीनियरों में भारी आक्रोश: पौड़ी गढ़वाल DM के खिलाफ लामबंद हुए सभी अभियंता
Uttarakhand News | उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर में एलायंस कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस ने 6 महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
बताया जा रहा है कि स्कूल का ड्राइवर भी बेहोश हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं से लौटते समय वो स्कूल बस की चपेट में आ गई। घटना आज मंगलवार की है। खबर अपडेट की जा रही है….