HomeBreaking Newsयूएस नगर : यहां 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

यूएस नगर : यहां 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

दिनेशपुर। यहां अज्ञात कारणों से कक्षा 10 की छात्रा ने स्कूल की चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम में छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मृतिका घर में अकेली थी उसके मां-बाप काम पर गए हुए थे। स्कूल जाने वाली छात्रा अपनी स्कूल की चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर घर के अंदर लगी लट्ठे से बांधकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय घर में छात्रा थी उसका छोटा भाई बाहर कहीं खेल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशिक्षु सीओ सुमित पांडे तथा थानाध्यक्ष अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे मृतिका छात्रा का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रशिक्षु सीओ सुमित पांडे ने बताया की छात्रा के नोटबुक से मिली जानकारी अनुसार प्रेम प्रसंग का है पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments