वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा ने सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत पर हंगामा करके शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुपालन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, पार्क, बस एवं टैक्सी स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा एवं न्यूसैन्स पैदा करने वालों पर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश के तहत गत दिवस थानाध्यक्ष दन्या द्वारा पाया गया कि मदन सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी मलाण अल्मोड़ा द्वारा शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जिस पर उसे लोक न्यूसैंस फैलाने के आरोप में धर लिया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।