HomeBreaking Newsउत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर : दिल्ली से आने वालों की एयरपोर्ट...

उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर : दिल्ली से आने वालों की एयरपोर्ट पर कोरोना जांच अनिवार्य

देहरादून। कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बीते एक माह से एयरपोर्ट पर कोरोना जांच बंद कर दी गई थी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

दिल्ली में रोजाना कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद उत्तराखंड सरकार भी सजग हो गई है। अब एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। दिल्ली से आने वाले प्रत्येक यात्री का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। सिर्फ 96 घंटे के भीतर दिल्ली से कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने वाले को जांच में छूट दी जा रही है।

डोईवाला एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए जांच आवश्यक की गई है। बीते सोमवार से एयरपोर्ट पर जांच शुरू कर दी गई थी, अब तक करीब 30 यात्रियों की कोरोना जांच की गई है। इसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम कहते हैं, “स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दिल्ली से आने वाले प्रत्येक यात्री का परीक्षण कर रही है।”

सीएनई विशेष : कोरोना का दंश झेल रहे कारोबारियों के सीएनई प्रसारित करेगा बिल्कुल मुफ्त विज्ञापन

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments