HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : उपपा ने मुख्यमंत्री पर लगाया माफियाओं को संरक्षण देने...

Almora News : उपपा ने मुख्यमंत्री पर लगाया माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप, सीएम के अल्मोड़ा दौरे के कार्यक्रम को लेकर उठाये सवाल

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTS
Advertisement

गत दिवस मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अल्मोड़ा आगमन के औचित्य पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सवाल उठाते हुए तीखी आलोचना की है। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने यहां जारी बयान में कहा कि जहां मुख्यमंत्री के दौरे में आम लोगों की सुनवाई का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया वहीं होम स्टे के निरीक्षण के नाम पर नशे के धंधेबाजों के यहां मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम तय किया गया जो शर्मनाक है। तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया असामाजिक तत्वों व नशे के कारोबार में लिप्त रहने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चितई जैसे न्याय देवता के मंदिर में श्रद्धालुओं की घंटियों को गलाकर उनके बड़े घंटे बनाकर उन पर कुख्यात शराब माफियाओं के नाम लिखने वालों को खुलेआम संरक्षण देने से नशे से त्रस्त हमारे समाज में सरकार की नकारात्मक छवि बनेगी। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात की जांच करनी चाहिए कि किन अधिकारियों ने जानबूझकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय किया और कार्यक्रम से पहले ऐसे लोगों की सार्वजनिक छवि का आंकलन क्यों नहीं किया गया। उपपा ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस सार्वजनिक कार्यक्रम की उपपा घोर निंदा करती है और इसे उत्तराखंड राज्य का दुर्भाग्य मानती है कि प्रदेश सरकार को यहां के मेहनती, स्थानीय युवाओं की नहीं बल्कि माफियाओं को बढ़ाने वाले तत्वों की ज़्यादा फिक्र है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments