अल्मोड़ा: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के उपाध्याय जिलाध्यक्ष व नेगी जिला महामंत्री बने

👉 प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन 👉 एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष का संकल्प सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश पदाधिकारियों की…

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के उपाध्याय जिलाध्यक्ष व नेगी जिला महामंत्री बने

👉 प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन
👉 एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में आज यहां उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की अल्मोड़ा जिला इकाई का गठन कर लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नवीन उपाध्याय को अध्यक्ष और चन्दन नेगी को महामंत्री चुना गया है। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। आगे पढ़ें…

यहां क्रांतिदूत स्व. रामसिंह धौनी पुस्तकालय परिसर में आज उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज एवं उधमसिंहनगर जिला महामंत्री विनोद सिंह की मौजूदगी में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के बैनर तले एकजुट पत्रकारों ने पत्रकार हितों के लिए सजग रहने तथा संगठन की मजबूती के विषय पर विचार रखे और इसके लिए अपने—अपने सुझाव दिए। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार यूनियन की अल्मोड़ा जिला कार्यकारणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए नवीन उपाध्याय को अध्यक्ष, चन्दन नेगी को महामंत्री चुना गया। इनके अलावा किशन जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल सनवाल को उपाध्यक्ष, नसीम अहमद मंत्री, प्रमोद जोशी कोषाध्यक्ष व प्रकाश आर्या को संगठन मंत्री चुना गया। आगे पढ़ें…

इसके अलावा कुमाउंनी पत्रिका पहरू के संपादक एवं अधिवक्ता डा. हयात सिंह रावत को संरक्षक के साथ कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र रावत को भी संरक्षक के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वहीं संतोष बिष्ट, हिमांशु लटवाल, पवन नगरकोटी, शिवेन्द्र गोस्वामी व एमडी खान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। आगे पढ़ें…

इस मौके पर तहसील स्तर पर भी संगठन की कार्यकारिणियां गठित करने का निर्णय लिया गया और इसी क्रम में तत्काल तौर पर भनोली तहसील के लिए नवीन सनवाल और सोमेश्वर तहसील के लिए नरेन्द्र मोहन नयाल को संयोजक बनाकर अपेक्षा की गई कि वे अपनी तहसील में कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इससे पहले बैठक में पहुंचने पर प्रदेश पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने संगठन के क्रियाकलापों व उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही अपने हकों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *