HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : केंद्रीय मंत्री ने दिए 201 अभ्यर्थियों को एम्स में स्थाई...

उत्तराखंड : केंद्रीय मंत्री ने दिए 201 अभ्यर्थियों को एम्स में स्थाई नियुक्ति पत्र

देहरादून| केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत) वीके सिंह ने ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विभिन्न पदों हेतु चयनित 201 अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें फेकल्टी सदस्य और नर्सिंग अधिकारी के पद शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से देशभर में आज दूसरे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न 45 शहरों में आयोजित इन कार्यक्रमों के तहत उत्तराखंड के लिए राजधानी देहरादून के सीमा द्वार में यह आयोजन किया गया।

इस दौरान, केन्द्रीय राजमार्ग एवं परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने चयनित अभ्यर्थिंयों को यह नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने एम्स, ऋषिकेश में स्थायी नौकरी पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए न केवल प्रयासरत है, अपितु दृढ़ संकल्पित भी है।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि उक्त 201 लोगों में से 15 अभ्यर्थिंयों को केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा मौके पर ही, जबकि अन्य 186 को उनके पते और ईमेल आईडी के माध्यम से नियुक्त पत्र भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि नौकरी पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके पदों के अनुरूप दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अगले एक माह के अंतराल में संस्थान में नियुक्तियां दे दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान एम्स के वित्त सलाहकार कर्नल सिद्धार्थ, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, सेवायोजन विभाग के संदीप शर्मा, संस्थान के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा बीते माह 22 अक्टूबर को पहले रोजगार मेले का आयोजन मुख्य डाकघर, देहरादून में किया गया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments