HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : यहां जंगल में मिला लापता युवक का शव, इलाके में...

नैनीताल : यहां जंगल में मिला लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी

नैनीताल| तल्लीताल कृष्णापुर क्षेत्र से लापता युवक का शव बलियानाला क्षेत्र में खाई से बरामद किया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव खाई से बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कृष्णापुर निवासी शनि वाल्मीकि बीते 19 नवंबर को बिना बताए घर से लापता हो गया था। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तल्लीताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कर उसे खोजने की गुहार लगाई। मंगलवार को एक चरवाहे ने तल्लीताल पुलिस को क्षेत्र में शव पड़े होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे कांस्टेबल अमित गहलौत व अन्य पुलिस कर्मियों ने करीब एक घंटे रेस्क्यू कर शव खाई से बाहर निकाला। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments