HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: नशे के खिलाफ मुहिम के तहत ग्रामीणों के खेतों में...

Bageshwar Breaking: नशे के खिलाफ मुहिम के तहत ग्रामीणों के खेतों में पहुंची पुलिस और तैयार की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट, महिलाओं ने किया अभियान का स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद के डंगोली चौकी की पुलिस ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान के तहत सिरकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में भांग की खेती को नष्ट किया। महिलाओं ने पुलिस के अभियान का स्वागत करते हुए इसमें सहयोग का भरोसा दिया।
चौकी प्रभारी डंगोली जीवन चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरकोट, कंधार, गलई, रैतोली आदि गांवों में तैयार की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम की जानकारी दी और इसमें सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब, चरस, स्मैक के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। जिनमें ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। पुलिस के अभियान का क्षेत्र की महिलाओं ने सराहना की। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्राप्त पूर्व ग्राम प्रधान गलई नंदी भंडारी ने पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की केवल भांग की खेती ही नष्ट नहीं, बल्कि क्षेत्र में अवैध, जुएं व शराब के धंधे के खिलाफ भी मुहिम चलानी होगी। जिसमें क्षेत्र की महिलाएं भी पुलिस को सहयोग करेंगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जीवन चुफाल, दारा सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments