हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की शानदार मुहिम, अब घरों में भी किया जा रहा नि:शुल्क सेनेटाइजेशन
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
कोरोना काल ने हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था ने एक शानदार मुहिम की शुरूआत करते हुए घरों में भी नि:शुल्क सेनेटाइजेशन शुरू कर दिया है। अब कोई भी यदि अपने घर में सेनेटाइजेशन का कार्य करवाना चाहता है तो वह इसके लिए संस्था से संपर्क कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था विगत कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़—चढ़कर भूमिका निभा रही है। यह संस्था अपने नि:स्वार्थ सेवा कार्यों के लिए जानी जाती है। समूह द्वारा समाज हित में निर्धन व जरूरतमंदों हेतु समय—समय पर कई मुहीम चलायी जाती हैं।
कोरोना काल को देखते हुए समूह द्वारा एक नयी मुहीम शुरू की गयी है। जिसके अंतर्गत कोई भी अपने घरों में निःशुल्क सेनेटाइज करवा सकता है। संस्थाने इच्छुक लोगों से कहा है कि वह कभी भी कॉल कर अपने घरों में निःशुल्क सेनेटाइजेशन करवाने का आग्रह कर सकते हैं। समूह की टीम जल्द से जल्द सेनेटाइजेशन का कार्य करने का प्रयास करेगी।
इस मुहीम के मुखिया पूरन रूवाली द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन कॉल आने के पश्चात टीम के साथियों द्वारा निःशुल्क सेनेटाइज किया जा रहा है। अभी तक शहर के विभिन्न भागों में करीब 50 से अधिक घरों को सेनेटाइज किया जा चुका है।
हल्द्वानी में स्थित अपने आवासों पर सेनेटाइजेशन करवाने के इच्छुक लोग निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं — 9756614363 (पूरन रूवाली), 7017410866 (दिनेश लवेशाली)
Corona Update : उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 28371, आज 3039 मरीज हुए ठीक, 44 की मौत
उत्तराखंड : जानलेवा हुआ ब्लैक फंगस, महिला सहित 02 मरीजों की मौत, मृतकों में एक पिथौरागढ़ निवासी
बड़ी ख़बर : चुनावी तैयारियों या आचार संहिता से प्रभावित नही होगी शिक्षक भर्ती : शिक्षा मंत्री
Uttarakhand : हो गया फैसला, एक हफ्ता और रहेगा कोरोना कर्फ्यू, दुकानों के खुलने की समयसीमा बढ़ाई