HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जीजीआईसी की संस्कृति बिष्ट ने किया विद्यालय का नाम रोशन

अल्मोड़ा : जीजीआईसी की संस्कृति बिष्ट ने किया विद्यालय का नाम रोशन

✒️ गद्गद हैं माता—पिता व गुरुजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जीजीआईसी अल्मोड़ा में अध्यनरत छात्रा संस्कृति बिष्ट ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। उनका स्थान उत्तराखंड के टॉपर्स में 17 वें स्थान पर आया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि संस्कृति बिष्ट राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की छात्रा रही है। वह मूल रूप से ग्राम माल की निवासी हैं, जबकि हाल में दुगालखोला रह रही है। संस्कृति के पिता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माल गणेश सिंह बिष्ट और माता सुनीता बिष्ट गृहणी हैं।

संस्कृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता— पिता व गुरुजनों को दिया है। संस्कृति के पिता वर्तमान में टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष, कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिभावक शिक्षक संघ जीजीआईसी अल्मोड़ा के अध्यक्ष पद पर हैं। वह दुगालखोला में एक रेस्टोरेंट का भी संचालन करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments