ब्रेकिंग न्यूज : बाघिन के बाद अब दो पालतू बिल्लियां कोरोना पाजिटिव मिलीं

0

न्यूयार्क । अमेरिका में कोरोना का कहर अब इस वायरस के जानवरों को भी शिकार बनाने की खबरें आने लगी हैं। पिछले दिनों जहां एक बाघिन में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था तो वहीं अब दो पालतू बिल्लियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
दरअसल, यह मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका में पालतू पशुओं के संक्रमित होने का पहला मामला है, जब न्यूयॉर्क की दो बिल्लियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बिल्लियों को सांस लेने में हल्की परेशानी देखी गई, इसके बाद उनका टेस्ट कराया गया और पॉजिटिव निकला। तत्काल उनका उपचार शुरू किया गया है। उनके बीमारी से उबरने की उम्मीद है। वे जिस घर में हैं, उसके लोगों से या पड़ोस से उन्हें संक्रमण होने की भी आशंका है। फिलहाल न्यूयार्क में जानवरों के नियमित परीक्षण की सिफारिश नहीं की गई है।


ADVERTISEMENTS

जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें