HomeUttarakhandAlmoraआपरेशन स्माइल: दो गुमशुदा नाबालिक बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे

आपरेशन स्माइल: दो गुमशुदा नाबालिक बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस ने ‘आपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत दो गुमशुदा नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है और उनके परिजनों को सौंप दिया है। ज्ञात रहे ‘आपरेशन स्माइल’ के तहत जिले में एसएसपी पंकज द्वारा गठित टीम
गुमशुदा बच्चों, महिलाओं तथा व्यक्तियों सुरागरसी—पतारसी करते हुए खोज में जुटी है। इन्हीं प्रयासों के तहत दो बच्चे बरामद किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एक 13 वर्षीय बालक 28 सितंबर 2021 को बागेश्वर सिथत अपने घर से नाराज होकर अल्मोड़ा भाग आया था। इसके अलावा दूसरा नाबालिग बालक अल्मोड़ा से टैक्सी वाहन में बैठकर नाकोट पहुंच गया था। यह बालक मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताया गया है।

पुलिस ने दोनों गुमशुदा नाबालिक बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल अनिल कुमार, विजय कुमार, देवेंद्र तोमक्याल, मंजू आर्या व हिमांशु टम्टा आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments