लालकुआं ब्रेकिंग : दो बच्चियां संदिग्ध हालातों में एक साथ लापता, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

0

सीएनई रिपोर्टर, मुकेश कुमार लालकुआं


ADVERTISEMENTS

लालकुआं के अंबेडकर नगर स्थित गोयल कंपाउंड से दो दस व बारह साल की बच्चियों के अचानक गायब होने की सूचना के बाद से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह बच्चियां कोतवाली क्षेत्र अंबेडकर नगर के गोलय कंपाउंड से शुक्रवार दोपहर 3 बजे से लापता हैं।

बताया जा रहा है कि ज्योति और वीना नाम की यह दोनों बच्चियां नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में स्थित कॉलोनी से अचानक लापता हो गई। इस संबंध में क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि इन दो बच्चियों को एक काले रंग की कार में बैठते देखा गया है। हालांकि पुलिस—प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नही की गई है।

लालकुआं अपडेट : दोनों लापता बच्चियां लौटी घर, पुलिस कर रही पूछताछ

मामले की सूचना परिजनों द्वारा दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह दो लड़कियां किन परिस्थितियों में लापता हुई हैं। आवश्यक पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। ​हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना की विस्तृत जानकारी नही मिल पाई थी।

Uttarakhand : एंटीजन टेस्ट में एक बार नही, तीन बार फेल हो गये दूल्हे राजा, बैरंग लौटी बारात, पढ़िये पूरी ख़बर….

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : यहां पेड़ से लटके मिले युवक और युवती के सड़े-गले शव, बीती 17 जुलाई से थे लापता

CBSE Board 12th Results Declares : छात्रों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा रिजल्ट, एक क्लिक में यहां देखें रिजल्ट

Uttarakhand Breaking : तो अब 02 अगस्त को खुलेंगे उत्तराखंड के स्कूल !

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें