HomeAccidentट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गईं स्कूल से घर लौट रही दो...

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गईं स्कूल से घर लौट रही दो छात्राएं, दर्दनाक मौत

चंपावत। जनपद अंतर्गत सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हाससे में हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जनपद के एक दूरस्थ गांव में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज बुधवार अपरान्ह को हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर बुड़म से कुछ दूरी पर स्कूल से अपने-अपने घरों को जा रही थीं।

इस बीच वह घर जल्दी पहुंचने के लिए सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ गए। सड़क के एक मोड़ पर एकाएक दोनों छात्राएं ट्रॉली से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। दोनों छात्राएं पहिये की चपेट में आने से कुचली गई।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस हादसे में बुड़म ग्राम पंचायत के सुकनी तोक की कविता (17 साल) पुत्री हर सिंह और बुड़म तोक की अनीता (16 साल) पुत्री कौशल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चल्थी चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया है।

गांव के नजदीक होता स्कूल तो नहीं आती यह नौबत

इस घटना के पीछे का एक कारण क्षेत्र में विकास का अभाव है। बताया जा रहा है कि स्कूल नहीं होने से बुड़म की ये छात्राएं 12 किलोमीटर दूर तलियाबांज स्कूल जाती थीं। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले तमाम विद्यार्थियों को इसी तरह किसी वाहन में लदकर चलना मजबूरी होता है। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। पूरे इलाके में जबरदस्त शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments