HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फंसे दो बुजुर्ग, दोनों...

Almora Breaking: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फंसे दो बुजुर्ग, दोनों गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भतरोंजखान थाना अंतर्गत दो बुजुर्गों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले पर पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद बुजुर्गों को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी की उम्र 75 साल और दूसरे की 60 साल बताई गई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भतरौजखान क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के साथ आरोपी हसराम व सदराम द्वारा दुष्कर्म किए जाने संबंधी तहरीर भतरौजखान थाने में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध भादवि एवं पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें – नाबालिग को अपने घर लेजाकर किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। टीम ने दोनों वांछित आरोपियों हसराम (75 वर्ष) पुत्र धनराम व सदराम (60 वर्ष) पुत्र हरिराम, निवासीगण ग्राम तोलिया, तहसील सल्ट, थाना भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा की गिरफ्तारी के लिए गहन छानबीन की और पता लगाकर आज आरोपियों हसराम व सदराम को चौड़ी घट्टी भतरौंजखान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय पाठक, महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबिल रविन्द्र सिंह व कांस्टेबिल हरेन्द्र तोमर शामिल रहे।

लाखों की स्मैक के साथ मंत्री और डॉक्टर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments