HomeUttarakhandAlmoraभाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के बीच उजागर : कर्नाटक

भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के बीच उजागर : कर्नाटक

✒️ भाजपा नेता गणेश जोशी की टिप्पणी को पूर्व दर्जा मंत्री ने बताया अभद्र-अमर्यादित

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा नेता गणेश जोशी के द्वारा देश के लिए शहीद हुई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत पर की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के बीच में उजागर हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

कर्नाटक ने यहां जारी बयान में कहा कि एक सभ्य समाज में मर्यादित पद पर बैठे नेता द्वारा इस प्रकार की भाषा शैली उनके मानसिक संतुलन और संस्कारों को परिलक्षित करती है। ऐसे बयान देने से पहले भाजपा के लोगों को आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है। कर्नाटक ने कहा कि बेहतर होता कि तथाकथित नेता अपने प्रश्नों और शब्दों में मर्यादा के तहत देश की जनता को यह बताते कि स्वतंत्रता संग्राम संग्राम से लेकर वर्तमान समय 2023 तक कितने भाजपा, जनसंघ और आरएसएस के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी और देश के लिए अपनी शहादत दी।

उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि जब देश स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था तब इन्हीं के लोग अंग्रेजों के साथ मिलकर देश को बांटने का कार्य कर रहे थे और पेंशन पाकर अंग्रेजी सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलनों तथा स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को कमजोर करने का कार्य कर रहे थे। कर्नाटक ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति स्व. राजीव गांधी की ही देन है।भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। राजीव गांधी का मानना था कि देश की युवा पीढ़ी को आगे ले जाना है तो उसके लिए कंप्यूटर और विज्ञान की शिक्षा जरूरी है।

प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए सरकारी बजट को बढ़ाया। कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए राजीव ने अहम फैसला लिया। उन्हें इसे सरकारी नियंत्रण से बाहर किया और असेंबल कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया। देश की 2 बड़ी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और वीएसएनएल की शुरुआत उनके कार्यकाल में ही हुई। इसके साथ ही स्व. राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की और वर्तमान समय में लगभग हर जिले में एक नवोदय विद्यालय है, आज स्थिति ऐसी है कि शहरी क्षेत्र के बच्चे भी नवोदय स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं , राजीव जी ने यह फैसला 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत लिया था।

इसके अतिरिक्त उन्होंने गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायती राज का बड़ा फैसला लिया। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायतों को ज्यादा अधिकार दिए। उनका मानना था कि ग्राम पंचायतों को सत्ता में वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा का है।श्री कर्नाटक ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी अमर्यादित टिप्पणी से पहले ये अध्ययन कर लेना चाहिए कि जिन पर उनके द्वारा टिप्पणी की जा रही है उन्होंने देश के लिए शहादत दी है जो भाजपा नेताओं के बस की बात नहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments