HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 165 लोगों का एक्से—रे, 04 को बलगम जांच की सलाह

अल्मोड़ा: 165 लोगों का एक्से—रे, 04 को बलगम जांच की सलाह

╰┈➤ वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनंद सिंह मेहता ने दीं जरूरी जानकारियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जन्मस्थली ग्राम खूंट में पंत जयंती समारोह में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग हवालबाग अल्मोड़ा ने भी शिविर लगाया। जिसमें टीबी उन्मूलन के संबंध में लोगों को जानकारियां देते हुए जागरूक किया। इस दौरान कैंप में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से 165 क्षेत्रीय लोगों का एक्स-रे किया गया और इसके बाद 04 लोगों को बलगम सैंपल की जांच कराने की सलाह दी।

अभियान से जुड़े वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनन्द सिंह मेहता ने लोगों को बताया कि यदि लगातार 2 हफ्ते से खांसी हो, बुखार रहे और वजन में कमी आ रही हो, तो यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए ऐसा होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में अपने बलगम की जांच करायें। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच और दवा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है और रोग को छिपाएं नहीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभाग टीबी का इलाज करा रहे रोगियों को 1000 रुपया प्रतिमाह अच्छे पौष्टिक आहार के लिए दे रहा है और यह राशि सीधे मरीज के खाते में डाली जाती है। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनंद सिंह मेहता ने किए जबकि वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने ऑनलाइन पोर्टल एनरोलमेंट किए। कैंप में डॉ. सौरभ चौरसिया, एएनएम राधा देवी, आशा फेसिलेटर नीमा बोरा, ममता बिष्ट, नीमा बिष्ट, मंजू चौहान, सीएचओ विपिन चंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments