HomeAccidentमोटाहल्दू ब्रेकिंग : होली मनाने हल्द्वानी से बरेली जा रहे खेतिहरों का...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : होली मनाने हल्द्वानी से बरेली जा रहे खेतिहरों का टैंपो जंगल में पलटा, 6 घायल, बालक गम्भीर

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

विक्की पाठक
मोटाहल्दू। अब से कुछ देर पहले मोटाहल्दू से गन्ना सेंटर को जाने वाली बाईपास रोड में टीपी नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक सवारी वाहन टेम्पो पलट गया। जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें 108 की मदद से हल्द्वानी के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक 12 वर्षीय किशोर को गंभीर चोटें आई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी ब्लॉक क्षेत्र से फरीदपुर बरेली को होली का त्योहार मनाने जा रहे लोगों के टेम्पो संख्या यूके 04 टीबी 1259 में रामपुर रोड से मोटाहल्दू को जा रहे।

अज्ञात डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि डम्फर से टकराकर टेम्पो नीचे गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला और 108 कि मदद से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भेजा गया है । जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में बिठौरिया नम्बर 1 निवासी परमेश्वरी, नेत्रपाल पुत्र नन्हेलाल ब्लाक हल्द्वानी निवासी, बुधपाल मौर्य, हीरावती, नीलम के साथ 12 वर्षीय शिवर को गम्भीर चोट आई है। टीपी नगर चौकी पुलिस ने टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात डंपर की तलाश में सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments