HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ट्रक पुलिया से टकराया, दो घंटे जाम

बागेश्वर: ट्रक पुलिया से टकराया, दो घंटे जाम

👉🏻 चालक फरार, पुलिया को पहुंची क्षति

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई​ रिपोर्टर, कपकोट: फरसाली मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। पैराफिट पर जाकर रुका। जिससे पुलिया को भारी नुकसान हुआ है। जिसके कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने लोडर मशीन मंगा कर बमुश्किल सड़क से ट्रक को साइड किया। हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गई। बीते शुक्रवार की देर रात निर्माण सामग्री से भरा ट्रक फरसाली के समीप गधेरे पर बनी पुलिया से टकरा गया। टक्कर भारी थी। जिसके कारण पुलिया के पैराफीट क्षतिग्रस्त हो गए। सरिया बाहर निकल आई। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही ट्रक पुलिया से टकराने के बाद रुक गया। जिससे बड़ी घटना टल गई। प्रत्यशर्दियों ने बताया कि रात 10 बजे तक दो घंटे का जाम रहा। जाम में फंसे लब्बू पांडे, पूरन चंद्र, सुंदर सिंह आदि ने बताया कि स्थानीय लोडर मशीन संचालक ने सड़क से ट्रक को हटाया और जाम खुल सका। इधर, कपकोट के एसओ केएस बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments