HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम, साढ़े चार से अधिक प्रतिभागी

बागेश्वर: खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम, साढ़े चार से अधिक प्रतिभागी

👉🏻 विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का डिग्री कालेज मैदान पर रंगारंग आगाज हो गया है। ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी ने शुभारंभ किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ आयोजित हो रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल के दौरान अनुशासन बनाए रखने को कहा।

विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत स्तर में विजेता प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल प्रतियोगिताएं तीन वर्ग अंडर 14,17 और 19 में हो रही है। 16 न्याय पंचायतों के 480 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शनिवार को आयोजित 100 मीटर 200, 400, 800,1500, तीन हजार और पांच मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, भाला फेंक, वालीबाल और रिले दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

पहले दिन अंडर 14 वर्ग की प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मयंक सिंह प्रथम, आशु कुमार द्वितीय और कृष्णा धपोला तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कोमल प्रथम, सपना द्वितीय और भावना उप्रेती तृतीय रही। बालिका वर्ग के गोला फेंक में ऊषा कोरंगा ने जीती, प्रेमा आर्या, हितांशी परिहार क्रमश: रहीं। लंबी कूद में प्रियंका, चंद्रा खेतवाल, रोशनी आर्या अव्वल रहीं। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, गणेश धपोला, अजय चंदोला, सुमित खेतवाल, गोविंद मटियानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments