HomeUttarakhandNainitalविधायक सरिता आर्या की अगुवाई में तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चे भी हुए...

विधायक सरिता आर्या की अगुवाई में तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

भाजपा की नैनीताल क्षेत्र से विधायक सरिता आर्या ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए यहां तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की।

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया जायेगा ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव, इस बार यह रहेगा खास

विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा गरमपानी बाजार से सुयालबाड़ी तक निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग देश भक्ति से ओत-प्रोत जागरूकता नारे लगाते चल रहे थे। खास बात यह रही कि इस यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने भी सहभागिता निभाई। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

इस अवसर पर बेतालघाट प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा में शिरकत करने वालों में विधायक सरिता आर्य के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुवन आर्य, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, जिला सह सोसल मीडिया प्रभारी पंकज सूर्या, कौशिक जीना आदि शामिल हुए।

ब्रेकिंग न्यूज : भगाई गई नाबालिग लड़की देहरादून से बरामद

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments