HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़: एचपी बैंड पर पूरी रात बंद पूर्णत: बंद रहेगा यातायात

पिथौरागढ़: एचपी बैंड पर पूरी रात बंद पूर्णत: बंद रहेगा यातायात

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

╰┈➤ खतरा देख एसडीएम ने जारी किए निर्देश, सड़क पर बना खतरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़: जिलांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर स्थित एचपी बैंड पर खतरा पैदा होने के कारण प्रशासन ने इसमें रात यातायात पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह खतरा पहाड़ी से पत्थर, बोल्डर व मलबा गिरने से बना है। जिससे इस स्थान पर यातायात एवं जान-माल की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होने का पैदा हो गया है।

उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर किमी 168.600 से किमी 168.800 (घाट बैंड/मुन्ना बैंड) पर स्थित एचपी बैंड के ऊपर पहाड़ी से लगातार पत्थर, बोल्डर व मलबा गिरने तथा मार्ग के अत्यंत संवेदनशील एवं कमजोर होने के कारण खतरा पैदा हो गया है। इस कारण जनसुरक्षा को दृष्टिगत इस स्थल पर रात्रिकालीन यातायात पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने प्रभारी यातायात को निर्देशित किया कि सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक यातायात को पूर्णतः प्रतिबंधित करने की कार्यवाही करें।उन्होंने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था की मशीनों द्वारा मलबा हटाकर यातायात को सुरक्षित रूप से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी के आदेशानुसार यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने जनसामान्य/वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित प्रतिबंधित अवधि में उक्त मार्ग पर आवागमन न करें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments